विवाहिता ने ओढ़नी से लटक कर की खुदकुशी
जलगॉव: (एजाज़ गुलाब शाह)
(प्रतीकात्मक फोटो /गूगल)इस बात का खुलासा हुआ है कि जलगांव के खंडेरावनगर की रहने वाली एक विवाहिता ने अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. खुदकुशी का कारण अभी समझ नहीं आया इस संबंध में रामानंदनगर थाने में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया गया है
मृतक की पहचान नाज़मिनबी फ़ेरोज पिंजारी (22 निवासी खंडेराव नगर, जलगांव) के रूप में हुई है. नाज़मिनन बी फ़ेरोज़ पिंजारी अपने विवाहित पती फ़ेरोज़, सास, ससुर और दो देवर के साथ खंडेराव नगर में रहती है उनके पती फ़ेरोज हाथ मजदूरी करके अपना परिवार चलाते हैं गुरुवार 7 जुलाई की शाम सास ताहेरा पिंजारी बाजार गई थी और नाज़मीन का पती, ससुर और देवर भी काम पर चले गए उस वक़्त नाज़मीन बी घर पर अकेली थी
उसने घर की ऊपर की मंज़ील के कमरे मे फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली शाम करीब साढ़े पांच बजे जब सास ताहेरा पिंजारी घर पर आईं तो देखा कि बहु नाज़मिन बी ने खुदकुशी करली है
पड़ोसियों की मदद से उसे जिला सरकारी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां एक चिकित्सा अधिकारी ने उसे मृत घोषित कर दिया रामानंदनगर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है सहायक निरीक्षक रोहिदास गभाले मामले की आगे की जांच कर रहे हैं
