_*किराए का मकान देखने गई 24 वर्षीय महिला से दुष्कर्म*_
पुणे:(एजाज़ गुलाब शाह)
राज्य में महिलाओं के खिलाफ हिंसा की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं इसी तरह पुणे से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. किराए का मकान देखने गई 24 वर्षीय युवती से उसने दुष्कर्म किया पुलिस ने मामले में एक रियल एस्टेट एजेंट को गिरफ्तार किया है
नाई का काम करने वाली महिला एक वेबसाइट के जरिए 38 वर्षीय रियल एस्टेट एजेंट के संपर्क में आई थी महिला ने एक सप्ताह के लिए किराए पर उपलब्ध फ्लैट के बारे में एक संदेश के माध्यम से उससे बात की शुक्रवार 22 एप्रिल की रात आरोपी ने महिला को घर देखने के लिए बुलाया जब महिला वाघोली इलाके में पहुंची तो आरोपी फ्लैट के मालिक के आने का इंतजार करने के बहाने उसे अपने घर ले गया. वहां उसने उसे धमकाया और प्रताड़ित किया
*महिला का मेडिकल परीक्षण*
पुलिस ने महिला की शिकायत का हवाला देते हुए कहा कि जब वह आरोपी के घर पहुंची, तो आरोपी ने कथित तौर पर उसे अपने कपड़े उतारने के लिए कहा और यह सब अपने फोन पर रिकॉर्ड कर लिया .इसके बाद युवक ने वीडियो वायरल करने की धमकी दी इसके बाद पीड़िता ने वॉशरूम जाने को कहा फिर उसने उस आदमी को अंदर बंद कर दिया और घर से बाहर निकलने में सफल रही महिला ने क्षेत्रवासियों से मदद की गुहार लगाई जीसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है इस बीच महिला को पोलीस ने मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है.
